सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। रविवार की आधी रात एक कार को लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
सभी लोग सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौट रहे थे। हादसा नागल- टपरी के बीच हुआ।मुतको में पिता, पुत्र, पत्नी और पुत्र बधूशामिल हैं। दिल्ली के रानी बाग निवासी SO900 भगवती शर्मा (55 वर्षीय) अपनी पत्नी ममता शर्मा, बहू निधिशर्मा और दो पुत्र गौरव शर्मा व अपने प्रदीक शर्मा के साथ सहारनपुर से एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। समारोह में शामिल होकर कार में सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे।
रात करीब 12:30 बजे जैसे ही उनकी कार सूभरी व भाटखेड़ी के बीच पहुंची। तभी सामने से आ रहे लकड़ियों से भरे एक ओवरलोड ट्रैक्टर ने उनकी कार को रौंद दिया। जिससे कार में सवार भगवती शर्मा, ममता शर्मा, गौरव शर्मा व निधिशर्मा की मौके पर ही मौत हो गई तथा प्रतीक शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रतीक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।